फ़िलिपीन में ट्रम्प की यात्रा के विरोध में प्रदर्शन
अमरीकी राष्ट्रपति की फ़िलिपीन यात्रा के विरोध में मनीला में प्रदर्शन किये गए।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिपीन के स्थानीय वामपंथी दलों के ट्रम्प की यात्रा के विरोध में नारेबाज़ी की। प्रदर्शनकारी अपने हाथों में प्लेकार्डस लिए हुए थे जिनपर लिखा था, "ट्रम्प पर प्रतिबंध लगाओ"
ट्रम्प विरधी प्रदर्शनों में प्रदर्शनकारियों और फ़िलिपीन के सुरक्षाबलों के बीच झड़पें हुईं। ट्रम्प का विरोध करने वालों ने एलान किया है कि वे रविवार को अमरीकी राष्ट्रपति के फ़िलिपीन आगमन पर राजधानी मनीला में व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। डोनाल्ड ट्रम्प के एशियन दौरा का अन्तिम पड़ाव फ़िलिपीन है। इससे पहले वे जापान, दक्षिणी कोरिया तथा चीन की यात्रा कर चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि एशियाई राष्ट्र संघ अर्थात आसियान सम्मेलन में भाग लेने के उद्देश्य से अमरीकी राष्ट्रपति रविवार को मनीला पहुंचेंगे। आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान फ़िलीपीन में साठ हज़ार सुरक्षाबलों और सैनिकों को तैनात करने का निर्णय लिया गया है। इसमे 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष भाग ले रहे हैं।