अमरीका, म्यांमार की सरकार पर प्रतिबंध का विरोधी
अमरीका के विदेश मंत्री ने यह कह कर म्यांमार पर प्रतिबंध लगाए जाने का विरोध किया है कि इस देश की स्थिति संकटमयी है।
रेक्स टिलरसन ने म्यांमार सरकार की वरिष्ठ सलाहकार और सत्तारूढ़ पार्टी की प्रमुख आंग सान सूची के साथ एक संयुक्त पत्रकार सम्मेलन में वाइट हाउस की ओर से म्यांमार सरकार का समर्थन जारी रखते हुए कहा कि म्यांमार के ख़िलाफ़ व्यापक प्रतिबंध वह चीज़ नहीं है जिसकी वर्तमान हालात में सिफ़ारिश की जा सके। यह एेसी स्थिति में है कि जब म्यांमार के राख़ीन प्रांत में सेना व सरकारी बलों के अमानवीय हमलों में छः हज़ार से अधिक रोहिंग्या मुसलमान मारे जा चुके हैं और आठ हज़ार से अधिक घायल हुए हैं। कई लाख रोहिंग्या मुसलमान पड़ोसी देश बांग्लादेश में शरण लेने पर विवश हुए हैं।
अमरीका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने इस पत्रकार सम्मेलन में इस सवाल के जवाब में कि वाइट हाउस म्यांमार की सरकार के लिए "जातीय सफ़ाए" के शब्द का प्रयोग क्यों नहीं करता? कहा कि म्यांमार में हिंसा के वास्तविक उद्देश्य स्पष्ट नहीं हैं। (HN)