उत्तरी कोरिया से वार्ता के लिए अमरीका ने रखी पूर्व शर्त
https://parstoday.ir/hi/news/world-i52227-उत्तरी_कोरिया_से_वार्ता_के_लिए_अमरीका_ने_रखी_पूर्व_शर्त
अमरीका के रक्षामंत्री ने कहा है कि यदि उत्तरी कोरिया मीज़ाइलों के परीक्षणों और परमाणु हथियारों के विस्तार को रोक दे तो वाशिंग्टन पियुंगयांग के साथ वार्ता के लिए तैयार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १७, २०१७ ०८:१७ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया से वार्ता के लिए अमरीका ने रखी पूर्व शर्त

अमरीका के रक्षामंत्री ने कहा है कि यदि उत्तरी कोरिया मीज़ाइलों के परीक्षणों और परमाणु हथियारों के विस्तार को रोक दे तो वाशिंग्टन पियुंगयांग के साथ वार्ता के लिए तैयार है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार अमरीका के रक्षामंत्री जेम्स मैटिज़ ने अपने एक बयान में कहा कि उत्तरी कोरिया के मीज़ाइल परीक्षण और परमाणु विस्तार, वाशिंग्टन और पियुंगयांग के बीच वार्ता में सबसे बड़ी रुकावट हैं।

उन्होंने इसी के साथ यह भी कहा कि अमरीकी सेना हालिया सप्ताह के दौरान उत्तरी कोरिया के मीज़ाइल परीक्षण रोके जाने के कारणों का पता लगा रही है।

अमरीकी रक्षामंत्री का उत्तरी कोरिया से वार्ता के बारे में यह बयान एेसी स्थिति में सामने आया है कि प्रशांत महासागर में अमरीकी सेना के कमान्डर हैरी हैरिस ने टोकियो में जापान के रक्षामंत्री से गुरुवार को मुलाक़ात में कहा था कि उत्तरी कोरिया के मीज़ाइल और परमाणु कार्यक्रम के हल के लिए कूटनीति या सैन्य शक्ति की आवश्यकता है।

ज्ञात रहे कि कुछ टीकाकारों का कहना है कि  अमरीकी अधिकारियों के भड़काऊ बयानों के कारण ही कोरिया प्रायद्वीप में शांति स्थापित नहीं हो सकी है और अमरीकी अधिकारी आए दिन कोरिया प्रायद्वीप में भड़काऊ कार्यवाही करते रहते हैं। (AK)