ट्रम्प की बेटी और दामाद व्हाइट हाउस से निकाले गये
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी बेटी इवांका और दामाद जेर्ड कुश्नर से व्हाइट हाउस छोड़ने के लिए कहा है।
समाचार एजेन्सी इर्ना ने वैनिटीय फेयर पत्रिका के हवाले से बताया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अनुपयोगी राजनीतिक परामर्श के कारण अपने दामाद जेर्ड कुश्नर और बेटी इवांका से कहा कि वे व्हाइट को छोड़कर न्यूयार्क में अपने घर में चले जायें।
इससे पहले भी ट्रम्प ने जेर्ड कुश्नर के अधिकारों को सीमित कर दिया था। इस रिपोर्ट के अनुसार जेर्ड कुश्नर ने डोनाल्ड ट्रम्प को जो परामर्श दिया था उनमें से एक अमेरिका के अलबामा राज्य के सिनेट के मध्यावधि चुनाव के पहले चरण में राय मूर के मुकाबले में उन्होंने लूथर स्ट्रेन्ज के समर्थन का सुझाव दिया जो चुनाव हार गये।
इससे पहले संचार माध्यमों ने सूचना दी थी कि ट्रम्प के वकीलों ने ट्रम्प का आह्वान किया था कि वह जेर्ड कुश्नर को वरिष्ठ सलाहकार के पद से हटा दें MM