सीरिया में अमेरिकी मौजूदगी अतिग्रहण समान हैः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i52627-सीरिया_में_अमेरिकी_मौजूदगी_अतिग्रहण_समान_हैः_रूस
रूसी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने सीरिया में अमेरिकी सैनिकों की ग़ैर कानूनी उपस्थिति के जारी रहने की आलोचना करते हुए कहा कि मास्को सीरिया में अमेरिकी कार्यवाहियों को अतिग्रहण समान समझता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २४, २०१७ ०८:३७ Asia/Kolkata
  • सीरिया में अमेरिकी मौजूदगी अतिग्रहण समान हैः रूस

रूसी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने सीरिया में अमेरिकी सैनिकों की ग़ैर कानूनी उपस्थिति के जारी रहने की आलोचना करते हुए कहा कि मास्को सीरिया में अमेरिकी कार्यवाहियों को अतिग्रहण समान समझता है।

मेहर न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार रूसी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने बल देकर कहा कि सीरिया में अमेरिकी सैनिकों की उपस्थिति के लिए कोई कानूनी आधार नहीं है और अमेरिकी सैनिक दमिश्क की अनुमति के बिना सीरिया में मौजूद हैं।

ज़खारोवा का यह बयान वाशिंग्टन पोस्ट के उस लेख की प्रतिक्रिया में सामने आया है जो बुधवार को प्रकाशित हुआ।

इस लेख के लेखक ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि सीरिया में अमेरिकी सैनिकों की उपस्थिति से ट्रम्प सरकार का मूल उद्देश्य सीरिया के राजनीतिक मंच पर प्रभाव जमाना है।

इससे पहले अमेरिकी अधिकारी आतंकवादी गुट दाइश से मुकाबले के बहाने सीरिया में अमेरिकी सैनिकों की उपस्थिति का औचित्य दर्शाते थे।

अब आतंकवादी गुटों की पराजय और मजबूर होकर उनके पीछे हट जाने के बाद अमेरिकी अधिकारी सीरिया में अमेरिकी सैनिकों की उपस्थिति का औचित्य दर्शाने के लिए दूसरे बहाने ढूंढ रहे हैं।

रोचक बात है कि सीरियाई सरकार के आह्वान के बिना अमेरिकी सैनिक सीरिया में मौजूद हैं।

सीरिया की सेना और प्रतिरोधक गुटों ने 19 नवंबर को बूकमाल को आतंकवादी गुट दाइश से स्वतंत्र करा लिया। सीरिया में बूकमाल आतंकवादियों का अंतिम ठिकाना था और इस नगर के आज़ाद होने से सीरिया में आतंकवादी गुटों का अंत हो गया। MM