क्वेटा में धमाका, 4 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में हुए धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए।
प्राप्त समाचारों के अनुसार पाकिस्तान के बलुचिस्तान के क्वेटा शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र सिर्याब रोड पर एक विस्फोट में चार लोग मारे गए और 18 घायल हुए हैं। प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक़, हमला आत्मघाती था, हमलावर ने सिर्याब रोड से गुज़र रहे सुरक्षा बलों के वाहन को निशाना बनाया था।
इस आत्मघाती हमले में मरने और घायल होने वाले लोगों में सुरक्षाकर्मियों सहित कई महिलाएं शामिल हैं।
घमाके के तुरंत बाद मौक़े पर पुलिस ने पहुंच कर घटनास्थल को पूरी तरह घेरे में ले लिया है। पत्रकारों से बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक़ कई घायलों की हालत गंभीर है
स्थानी लोगों का कहना है कि विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसकी आवाज़ दूर तक सुनी गई। विस्फोट के कारण स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे क्षेत्र को पुलिस के जवानों ने घेर लिया है और घहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। (RZ)