पश्चिमी लीबिया में नाव डूबी, 31 शरणार्थी मरे
https://parstoday.ir/hi/news/world-i52741-पश्चिमी_लीबिया_में_नाव_डूबी_31_शरणार्थी_मरे
लीबिया के कोस्ट गार्ड ने देश के पश्चिमी तटवर्ती जलक्षेत्र में 31 शरणार्थियों के डूब कर मरने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov २६, २०१७ ०८:४० Asia/Kolkata
  • पश्चिमी लीबिया में नाव डूबी, 31 शरणार्थी मरे

लीबिया के कोस्ट गार्ड ने देश के पश्चिमी तटवर्ती जलक्षेत्र में 31 शरणार्थियों के डूब कर मरने की सूचना दी है।

रोयटर्ज़ के अनुसार, लीबिया के कोस्ट गार्ड ने शनिवार को बताया कि देश के पश्चिमी तटवर्ती जलक्षेत्र में एक नाव डूब गयी जिससे कम से कम 25 शरणार्थियों की मौत हो गयी और बाक़ी बचे हुए शरणार्थियों को कोस्ट गार्ड के जवानों से बचा लिया और उन्हें लीबिया की राजधानी त्राबलस पहुंचाया।

लीबिया अफ़्रीक़ी शरणार्थियों के योरोप जाने के मार्ग में सबसे अहम बिन्दु है।

मानव तस्कर और अप्रवासियों को पहुंचाने वाले गुट लीबिया में मौजूद अराजकता का फ़ायदा उठाते हुए हर साल दसियों हज़ार ग़ैर क़ानूनी अप्रवासियों को भारी क़ीमत पर लीबिया के रास्ते योरोप पहुंचाते हैं कि इस मार्ग में बड़ी संख्या में लोग अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं।

2017 के शुरु से अब तक समुद्री सफ़र के ज़रिए योरोप पहुंचने की कोशिश करने वाले लगभग 3000 अप्रवासी डूब कर मर चुके हैं। इनमें से ज़्यादातर लीबिया से इटली के मार्ग में हुयी दुर्घटनाओं में मारे गए।

अंतर्राष्ट्रीय अप्रवासी संगठन ने भूमध्य सागर को दुनिया में सबसे घातक समुद्र घोषित किया है। (MAQ/N)