पूरे मिस्र में उच्च स्तर पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
https://parstoday.ir/hi/news/world-i52765-पूरे_मिस्र_में_उच्च_स्तर_पर_बढ़ाई_गई_सुरक्षा_व्यवस्था
मिस्र के गृह मंत्रालय ने घोषणा की है कि देश के सभी प्रांतों में सुरक्षा व्यवस्था के स्तर को बढ़ा दिया गया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov २६, २०१७ १५:१५ Asia/Kolkata
  • पूरे मिस्र में उच्च स्तर पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

मिस्र के गृह मंत्रालय ने घोषणा की है कि देश के सभी प्रांतों में सुरक्षा व्यवस्था के स्तर को बढ़ा दिया गया है।

स्काई न्यूज़ के अनुसार शुक्रवार को मिस्र के सीना प्रांत में किये गए हमले के बाद देश में सुरक्षा व्यवस्था के स्तर को बढ़ाते हुए सारे प्रांतों में सुरक्षाबलों को सतर्क कर दिया गया है।  मिस्र के एक सुरक्षासूत्र ने बताया है कि देश की सभी मस्जिदों, प्रतिष्ठानों, पुलिस केन्द्रों, सिनेमाघरों, मंत्रालयों और अन्य स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मिस्र का सीना प्रांत, आतंकवादी गुट दाइश से संबन्धित चरमपंथियों का गढ़ समझा जाता है।  इस स्थान से मिस्र के सुरक्षाबलों पर कई बार हमले किये गए हैं।

दूसरी ओर मिस्र के अभियोक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि शुक्रवार को सीना प्रांत की एक मस्जिद पर दाइश के आतंकवादियों ने हमला किया था।  इस हमले में 305 लोग मारे गए और दसियों अन्य घायल हो गए थे।  इसी बीच दाइश से जुड़े आतंकवादी गुट, अंसारे बैतुल मुक़द्दस" ने मस्जिद पर हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।