यूरोप अमेरिका की ईरान विरोधी नीतियों का समर्थन करे: रेक्स टिलरसन
अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने यूरोपीय देशों से मांग की है कि वे अमेरिका की ईरान विरोधी नीतियों का समर्थन करे।
समाचार एजेंसी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने गुरुवार को वाशिंगटन में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा की "अमेरिका का फोकस अब ईरान को परमाणु कार्यक्रमों को रोकने पर नहीं है, बलकि अब हम ईरान की ओर से पैदा होने वाले ख़तरे को पूरी तरह ख़त्म करने की नीति पर काम कर रहे हैं।"
टिलरसन ने यूरोपीय देशों पर इस बात का ज़ोर दिया कि वे ईरान की ओर से मध्यपूर्व में जो ख़तरे पैदा हो सकते हैं उसको रोकने में वाशिंग्टन का साथ दें ताकि तेहरान पर और कड़े प्रतिबंध लगाए जा सकें।
अमेरिकी विदेश मंत्री ने यूरोपीय देशों से मांग की है कि वे ईरान का साथ देने के बजाए अमेरिकी नीतियों का साथ दें ताकि ईरान विरोधी नीतियों में अमेरिका सफलता प्राप्त कर सके।
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी विदेश मंत्री का बयान ऐसे समय में आया है कि जब इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुरुवार को एक प्रेसवार्ता में कह चुके हैं कि क्षेत्र व संसार में अमेरिकी सरकार की नीतियां व रवैया, ख़तरे, अशांति, आतंकवाद के प्रोत्साहन और अनेक समस्याओं का कारण बना है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने कहा था कि यूरोपीय देश, जो परमाणु वार्ता में शामिल रहे हैं, इस बात से पूरी तरह अवगत हैं कि ईरान के क्रियाकलाप पूरी तरह पारदर्शी हैं। (RZ)