यूरोप, जेसीपीओए के अपने वादे पर प्रतिबद्ध हैः मोग्रेनी
यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी फ़ेडरिका मोग्रेनी ने एक बार फिर बल दिया है कि यूरोप, ईरान और गुट पांच धन एक के बीच हुए परमाणु समझौते के अपने वचनों पर अमल करता रहेगा।
अलजज़ीरा न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट के अनुसार यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी फ़ेडरिका मोग्रेनी ने शुक्रवार को इटली की राजधानी रोम में मेडिटीरियन अंतर्राष्ट्रीय वार्ता कांफ़्रेंस में भाषण देते हुए कहा कि जेसीपीओए या परमाणु समझौता, यूरोपीय संघ और क्षेत्र के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण भाग है। उन्होंने सरकार प्रमुखों से मांग की है कि इस समझौते पर अपना समर्थन जारी रखें और इसको यथावत मज़बूत बनाए रखें।
यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी ने बल दिया कि यूरोपीय संघ के 28 सदस्य देशों ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प से कहा है कि जेसीपीओए के समस्त अनुच्छेदों और अध्यायों को लागू करना, यूरोपीय संघ के लिए एक मुख्य सुरक्षा प्राथमिकता है।
फ़ेडरिका मोग्रेनी ने कहा कि परमाणु समझौते की सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव ने पुष्टि की है और इस आधार पर अमरीका, इस समझौते से नहीं निकल सकता या इसके क्रियान्वयन पर वैकल्पिक अमल करे। (AK)