परमाणु समझौता विश्व समुदाय से संबंधित हैः मोग्रेनी
यूरोपीय संघ की विदेश नीति आयुक्त ने कहा है कि परमाणु समझौता विश्व समुदाय से संबंधित है।
फेडरिका मोग्रेनी ने सोमवार को यूरो न्यूज़ से विशेष बातचीत में बल देकर कहा कि ईरान के साथ होने वाला परमाणु समझौता एक देश से संबंधित नहीं है बल्कि एक उपयोगी समझौता है जो विश्व समुदाय से संबंध रखता है।
उन्होंने कहा कि ईरान द्वारा परमाणु समझौते के प्रति कटिबद्धता की पुष्टि परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी की नौ बार की रिपोर्टों में हो चुकी है इस आधार पर परमाणु समझौता पूरी शक्ति से बाक़ी रहेगा।
यूरोपीय संघ की विदेश नीति आयुक्त फेडरिका मोग्रिनी ने यूरोपीय संघ के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति के संबंधों के बारे में कहा कि कभी उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के काल के विदेशमंत्री हेनरी किसन्जर की याद आ जाती है जो कहते थे कि यूरोप फोन करने के लिए नंबर ढूंढ़ते हैं।
इसी प्रकार उन्होंने उत्तर कोरिया के संबंध में यूरोप की नीति के बारे में भी कहा कि यह संघ वाशिंग्टन, सिओल, टोक्यो, बीजिंग और मास्को के समन्वय से केवल राष्ट्रसंघ को एकमात्र एसा संगठन समझता है जो उत्तर कोरिया के साथ वार्ता का द्वार खोल सकता है। MM