यमन को सबसे बड़ी मानव त्रासदी का सामना हैः जर्मनी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i53369-यमन_को_सबसे_बड़ी_मानव_त्रासदी_का_सामना_हैः_जर्मनी
जर्मनी के विदेशमंत्री ने यमन की स्थिति को वर्तमान समय में विश्व की सबसे बड़ी त्रासदी बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०५, २०१७ ०६:२९ Asia/Kolkata
  • यमन को सबसे बड़ी मानव त्रासदी का सामना हैः जर्मनी

जर्मनी के विदेशमंत्री ने यमन की स्थिति को वर्तमान समय में विश्व की सबसे बड़ी त्रासदी बताया है।

समाचार एजेन्सी मेहर की रिपोर्ट के अनुसार ज़िग्मार गैब्रियल ने सोमवार को बल देकर कहा कि अमेरिका और यूरोपीय संघ को चाहिये कि यमन की त्रासदीपूर्ण स्थिति को समाप्त करने के लिए प्रयास करें।

जर्मनी के विदेशमंत्री ने कहा कि यमन के लोगों को मानवता प्रेमी सहायता पहुंचाना, यूरोपीय संघ और अमेरिका के मध्य वार्ता का विषय है।

इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन, विश्व खाद्य कार्यक्रम और यूनिसेफ ने एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी करके सऊदी अरब की अगुवाई वाले गठबंधन का आह्वान किया है कि वह यमन के परिवेष्टन को समाप्त कर दे।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अभी हाल ही में यमन में हैजे की महामारी फैलने की नई लहर के प्रति चेतावनी दी थी।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब ने अमेरिका, संयुक्त अरब इमारात और कुछ दूसरे देशों के समर्थन से 26 मार्च 2015 से यमन पर हमला किया और साथ ही यमन का हवाई, जमीनी और समुद्री परिवेष्टन भी कर रखा है। MM