परमाणु समझौते के बारे में अमरीकी तर्क स्पष्ट नहीं हैः मास्को
रूस के उप विदेशमंत्री ने कहा है कि परमाणु समझौते के बारे में अमरीका की हालिया कार्यवाही का तर्क, मास्को के लिए स्पष्ट नहीं है।
मास्को से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार रूस के उप विदेशमंत्री सर्गेई रियाबकोफ़ ने मंगलवार को सचेत किया कि जेसीपीओ से अमरीका का निकलाना, इस अंतर्राष्ट्रीय समझौते के एक पक्ष के रूप में वाशिंग्टन की अक्षमता का चिन्ह है और इससे वार्ता द्वारा सामूहिक विनाश के हथियारों और अन्य विषयों के समाधान का अवसर छिन जाएगा।
रूस के उपविदेशमंत्री ने कहा कि पियुंग यांग परमाणु समझौते के बारे में अमरीका की नीतियों पर गहरी नज़र रखे हुए है।
ज्ञात रहे कि ईरान और गुट पांच धन एक के बीच परमाणु समझौते पर अमल 1 जनवरी 2016 से आरंभ हुआ किन्तु इस समझौतेे के एक पक्ष के रूप में अमरीकी सरकार इस समझौते का निरंतर उल्लंघन करती रही है।
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने 13 अक्तूबर 2017 को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी की 9 रिपोर्टों की अनदेखी करते हुए जिनमें ईरान द्वारा जेसीपीओए पर अमल की पुष्टि की गयी थी, इस विषय की पुष्टि नहीं की और जेसीपीओए से निकलने की धमकी दे दी थी। (AK)