नए साल का दिन नरक में बदल देंगेः दाइश
https://parstoday.ir/hi/news/world-i53539-नए_साल_का_दिन_नरक_में_बदल_देंगेः_दाइश
आतंकवादी गुट दाइश ने धमकी दी है कि वह नए साल के दिन को नरक बना देगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०८, २०१७ ०९:५४ Asia/Kolkata
  • नए साल का दिन नरक में बदल देंगेः दाइश

आतंकवादी गुट दाइश ने धमकी दी है कि वह नए साल के दिन को नरक बना देगा।

दाइश ने धमकी देते हुए एेलान किया है कि नए साल में वे पूरे यूरोप में आतंकी हमले करेंगे।

दाइश की ओर से धमकी भरा एलान एसे समय में किया गया है कि जब पूरे यूरोप में क्रिसमस और नए साल की तैयारियां चल रही हैं।  दाइश की चेतावनी में कहा गया है कि वे पेरिस और लंदन में हमला करेंगे फिर न्‍यूयॉर्क और रोम में। इतना ही नहीं दाइश की तरफ से ब्रिटेन की रानी और पोप को भी धमकी दी गई है। इसके अलावा धमकी में फीफा वर्ल्‍ड कप को भी निशाना बनाया गया है। यह टूर्नामेंट रुस के 11 शहरों में 14 जून से 15 जुलाई तक खेला जाएगा।  फीफा वर्ड कप का फाइनल मुकाबला मॉस्को में होगा।

ज्ञात रहे कि पिछले साल जर्मनी की राजधानी बर्लिन में क्रिसमस बाजार में एक लॉरी ने अनके लोगों को रौंद दिया था जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी।