अफ़ग़ानिस्तान में फिर अमरीकी ड्रोन आक्रमण
पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका के चालक रहित विमान के हमले में दो लोग मारे गए।
तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार तालेबान ने एक बयान जारी करके घोषणा की है कि पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका के ड्रोन आक्रमण में रविवार को कम से कम दो लोग मारे गए। तालेबान के अनुसार यह अमरीकी आक्रमण नंगरहार प्रांत के दत्ताख़ैल क्षेत्र के बाटीकोट नगर में रविवार को किया गया।
ज्ञात रहे कि अफ़ग़ानिस्तान के बारे में अमरीका की नई रणनीति की घोषणा के बाद पिछले साल की तुलना में अफ़ग़ानिस्तान पर ड्रोन के आक्रमणों में चार बार वृद्धि हुई है। उल्लेखनीय है कि अमरीकी ड्रोन, लंबे समय से अफ़ग़ानिस्तान में हमले करते आ रहे हैं जिनके परिणाम स्वरूप बहुत बड़ी संख्या में आम लोग मारे जा चुके हैं। इस बात से अफ़ग़ानिस्तान में भारी आक्रोश पाया जाता है।