अमरीका को झुकना पड़ा उत्तरी कोरिया के सामने
https://parstoday.ir/hi/news/world-i53907-अमरीका_को_झुकना_पड़ा_उत्तरी_कोरिया_के_सामने
अमरीका को अंततः उत्तरी कोरिया के सामने झुकना पड़ा है। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १४, २०१७ ०६:१६ Asia/Kolkata
  • अमरीका को झुकना पड़ा उत्तरी कोरिया के सामने

अमरीका को अंततः उत्तरी कोरिया के सामने झुकना पड़ा है। 

अमरीकी विदेशमंत्री ने कहा है कि उनका देश उत्तरी कोरिया के साथ बिना किसी शर्त के वार्ता करने के लिए तैयार है।

वाशिग्टन में रेक्स टिलरसन ने कहा है कि अमरीका, उत्तरी कोरिया के साथ बिना किसी शर्त के किसी भी समय वार्ता के लिए तैयार है।  उन्होंने कहा कि उत्तरी कोरिया के साथ परमाणु निशस्त्रीकर्ण के मामले में हम बिना कियी पूर्व शर्त के वार्ता के लिए तैयार हैं।

अमरीकी विदेशमंत्री रेक्स टिलरसन का यह बयान उनके उन बयानों के बिल्कुल विपरीत है जिसमें उन्होंने कहा था कि उत्तरी कोरिया से उसी समय बात संभव है जब वह परमाणु निशस्त्रीकरण के लिए तैयार हो। टिलरसन का बयान ट्रम्प की उन चेतावनियों के विपरीत है जिसमें उन्होंने कहा था कि उत्तरी कोरिया के साथ वार्ता का मार्ग अब बंद हो चुका है।  वैसे अमरीकी विदेशमंत्री के बयान के बाद वाइट हाउस ने एक बयान जारी करके एलान किया है कि उत्तरी कोरिया के बारे में राष्ट्रपति के रुख़ में कोई परिवर्तन नहीं आया है और वार्ता का अन्तिम लक्ष्य उत्तरी कोरिया का पूर्ण निशस्त्रीकरण ही होगा।

उल्लेखनीय है कि उत्तरी कोरिया ने दो सप्ताह पहले ही एक अन्य अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया था।  इस परीक्षण के बाद उत्तरी कोरिया के नेता ने किम जोंग ने कहा था कि अब पूरा अमरीका ही उनके मिसाइलों की ज़द में आ चुका है।