अमेरिका आतंकवादियों को हार से बचाना चाहता है: पुतिन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i54001-अमेरिका_आतंकवादियों_को_हार_से_बचाना_चाहता_है_पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि सीरिया में अमेरिकी सैनिक आतंकवादियों को अंतिम हार से बचाने के लिए हथियार और अन्य सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec १५, २०१७ २०:३९ Asia/Kolkata
  • अमेरिका आतंकवादियों को हार से बचाना चाहता है: पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि सीरिया में अमेरिकी सैनिक आतंकवादियों को अंतिम हार से बचाने के लिए हथियार और अन्य सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिका द्वारा आतंकवादियों को हथकंड़े के रूप में इस्तेमाल किए जाने की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमेरिका, सीरिया में आतंकवाद और आतंकवादियों के ख़िलाफ़ लड़ने से बचता है।

पुतिन ने कहा कि हमारे पास ऐसे कई सुबूत हैं जो यह साबित करते हैं कि अमेरिकी सेना ने सीरिया में आतंकवादियों को बचाने के लिए कई कार्रवाइयां की हैं।

उन्होंने कहा कि रूसी ड्रोन विमानों द्वारा प्रदान की जाने वाली तस्वीरों से संकेत मिलता है कि आतंकवादी इराक़ की सीमाओं से सीरिया में प्रवेश कर रहे हैं। पुतिन ने यह स्पष्ट किया कि मॉस्को ने इस बारे में अमेरिकियों को सूचित किया है, लेकिन अमेरिका की ओर से अभीतक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि मुझे इस बात पर आश्चर्य है कि अमेरिकियों को अभी भी विश्वास है कि आतंकवादियों को हथकंडे के रूप में इस्तेमाल करके सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद को सत्ता से हटा दे। (RZ)