रूस, बड़ी आतंकी घटना टली, 7 दाइशी गिरफ़्तार
रूस की फ़ेडरल पुलिस ने सेन्टपीटर्ज़बर्ग में आतंकवाद निरोधक कार्यवाही करते हुए आतंकवादी गुट दाइश के सात आतंकियों को गिरफ़्तार कर लिया है।
रशिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार रूस की फ़ेडरल पुलिस ने बताया है कि दाइश के यह आतंकी शनिवार को सेन्टपीटर्ज़बर्ग में स्थित चर्च क़ाज़ान्सकी में आतंकवादी हमला करने वाले थे। यह चर्च दुनिया के प्रसिद्ध चर्चों में से एक है और हज़ारों की संख्या में पर्यटन इसको देखने आते हैं। पुलिस ने बताया कि दाइश के आतंकी इस चर्च को धमाके से उड़ाने की योजना बना रहे थे।
रशिया टूडे ने रिपोर्ट दी है कि फ़ेडरल पुलिस ने गिरफ़्तार आतंकियों के क़ब्ज़े से भारी मात्रा में हथियार और गोले बारूद बरामद किए हैं। रूसी सुरक्षा बलों और फ़ेडरल पुलिस ने हालिया एक वर्ष के दौरान दसियों आतंकवादियों को गिरफ़्तार कर चुके हैं। (AK)