अमरीका ने उत्तरी कोरिया को फिर धमकी दी
अमरीका के विदेशमंत्री ने उत्तरी कोरिया को परमाणु और मीज़ाइल कार्यक्रम छोड़ने के उद्देश्य से इशारों में इस देश को फिर से धमकी दी है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार अमरीका के विदेशमंत्री रेक्स टिलरसन ने उत्तरी कोरिया के मीज़ाइल और परमाणु कार्यक्रम के बारे में सुरक्षा परिषद की बैठक में इस देश को अमरीका के बहुत बड़ा ख़तरा बताया और आशा व्यक्त की है कि पियुंग यांग का मीज़ाइल और परमाणु कार्यक्रम वार्ता द्वारा हल हो जाए और जंग की नौबत न आए।
अमरीकी विदेशमंत्री ने कहा कि वाशिंग्टन और पियुंग यांग के बीच वार्ता से पहले उत्तरी कोरिया को अपनी सैन्य और परमाणु कार्यवाहियों को रोकना होगा।
उन्होंने इसी के साथ यह भी कहा कि अमरीका ने उत्तरी कोरिया के परमाणु और मीज़ाइल कार्यक्रम को रुकवाने के लिए यथासंभव कार्यवाही की है।
अमरीकी विदेशमंत्री का यह बयान एेसी स्थिति में सामने आया है कि वाइट हाऊस ने बारंबार कहा है कि पियुंग यांग के संबंध में वाशिंग्टन की नीतियों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है और अमरीका, उत्तरी कोरिया पर सैन्य और आर्थिक दबाव यथावत डालता रहेगा। (AK)