रूसी राष्ट्रपति पुतिन चौथी बार राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
रूस में आगामी राष्ट्रपति चुनाव मार्च 2018 में होंगे और सभी पर्यवेक्षकों की राय के अनुसार चौथी बार भी पुतिन ही इस देश के राष्ट्रपति बनेंगे।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस बार आज़ाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। पुतिन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात की इच्छा जताई है कि रूस में संतुलित प्रणाली की शासन व्यवस्था स्थापित होनी चाहिए।
जब उनसे पूछा गया कि रूस में कोई मज़बूत राजनीतिक प्रतिद्वंदी नहीं है, तो उन्होंने कहा कि आजकल के नेता केवल शोर मचाते हैं। उन्होंने कहा कि नेताओं को चाहिए कि शोर मचाने के बजाए एजेंडे पर काम करें।
रूस के मामलों के जानकारों का कहना है कि पुतिन की लोकप्रियता के कारण, रूस में होने वाले आगामी राष्ट्रपति पद के चुनावों में वह आसानी से जीतेंगे और चौथी बार इस देश के राष्ट्रपति बनेंगे। (RZ)