अमरीका की नई रक्षा रणनीति आक्रमक, रुस नोटिस लेगा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i54441-अमरीका_की_नई_रक्षा_रणनीति_आक्रमक_रुस_नोटिस_लेगा
रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतीन ने कहा है कि अमरीका की नई राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति आक्रामक और शत्रुतापूर्ण है अतः रूस इसका नोटिस लेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २२, २०१७ १५:४६ Asia/Kolkata
  • अमरीका की नई रक्षा रणनीति आक्रमक, रुस नोटिस लेगा

रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतीन ने कहा है कि अमरीका की नई राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति आक्रामक और शत्रुतापूर्ण है अतः रूस इसका नोटिस लेगा।

रूस के रक्षा मंत्रालय की एक बैठक को संबोधित करते हुए पुतीन ने कहा कि अमरीका और नैटो, यूरोप में इनफ़्रास्ट्रक्चर के निर्माण को तेज़ करते रहे हैं और अमरीका ने जो नई रक्ष रणनीति पेश की है वह निश्चित रूप से आक्रामक है।

पुतीन ने कहा कि यूरोप में सामरिक निर्माण कार्य करके अमरीका ने वर्ष 1987 की संधि का उल्लंघन किया है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि इस समय पोलैंड में अमरीका ने ख़तरों का सामना करने के नाम पर जो मिसाइल डिफ़ेन्स लांचर लगाए हैं उनके बारे में विशेषज्ञ जानते हैं कि यह बहुउद्देश्यीय लांचर हैं।

पुतीन का कहना था कि रूस के रक्षा मंत्रालय को चाहिए कि पश्चिम की सामरिक रणनीतियों पर गहरी नज़र रखे और रूस के पास संभावित ख़तरों का उचित जवाब देने की संभावना और अधिकार है।