सीरिया में दो सैन्य छावनियों को मज़बूत करेगा रूस
रूस के रक्षामंत्री सर्गेई शोइगो ने शुक्रवार को राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन से मुलाक़ात में कहा कि रूस, हमीमीम हवाई सैन्य छावनी और तरतूस की नौसेना छावनी को मज़बूत करेगा।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार रूस के रक्षामंत्री ने कहा कि सीरिया में शांति की स्थापना पर नज़र रखने वाला केन्द्र और तनाव रहित क्षेत्रों के नियंत्रण के लिए पुलिस की तीन टुकड़ी बाक़ी रहेगी।
उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सहमति के अनुसार सीरिया में हमीमीम हवाई सैन्य छावनी और तरतूस की नौसेना छावनी बाक़ी रहेगी। रूस के रक्षामंत्री का यह बयान एेसी स्थिति में सामने आया है कि रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने तरतूस नौसेना छावनी को 49 वर्ष तक प्रयोग करने के समझौते को पास होने के लिए रूस की संसद में पेश किया जिसमें इस छावनी में विस्तार का सुझाव भी पेश किया गया है।
आतंकवादियों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए रूस हमीमीम हवाई सैन्य छावनी और तरतूस की नौसेना छावनी को प्रयोग करता है। 11 दिसंबर को रूसी राष्ट्रपति के सीरिया दौरे और हमीमीम सैन्य छावनी में सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद से मुलाक़ात के बाद रूस सैनिकों के सीरिया से निकलने का आदेश जारी किया था। (AK)