अफ़ग़ानिस्तान में दाइश के आतंकियों की गतिविधियां तेज़
https://parstoday.ir/hi/news/world-i54589-अफ़ग़ानिस्तान_में_दाइश_के_आतंकियों_की_गतिविधियां_तेज़
पुतीन के प्रतिनिधि के बयान पर अफ़ग़ानिस्तान सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २५, २०१७ ०७:२८ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान में दाइश के आतंकियों की गतिविधियां तेज़

पुतीन के प्रतिनिधि के बयान पर अफ़ग़ानिस्तान सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

रूसी राष्ट्रपति के प्रतिनिधि के बयान पर अफ़ग़ानिस्तान सरकार का कहना है कि देश में दाइश के आतंकवादियों की संख्या घट रही है।

अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता दौलत वज़ीरी का कहना है कि देश में दाइशी आतंकियों की संख्या लगातार घट रही है।  उन्होंने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में दाइश की गतिविधियों के लिए इराक़ और सीरिया जैसा वातावरण अनुकूल नहीं है।  दौलत वज़ीरी का कहना है कि इसका कारण यह है कि अफ़ग़ानिस्तान की जनता के निकट आतंकी गुट दाइश के लिए कोई स्थान नहीं है।

तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार हाल ही में रूसी राष्ट्रपति पुतीन के प्रतिनिधि ज़ामिर काबुलोव ने कहा था कि अफ़ग़ानिस्तान में दाइश के आतंकवादियों की संख्या 10000 हो चुकी है।  उन्होंने कहा था कि इराक़ और सीरिया युद्ध में पराजित होने के बाद दाइश के आतंकी अफ़ग़ानिस्तान का रुख़ कर रहे हैं।

अफ़ग़ानिस्तान में दाइश के आतंकवादियों की संख्या के घटने पर आधारित इस देश के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता दौलत वज़ीरी का यह बयान एेसी स्थिति में सामने आया है कि जब अफ़ग़ानिस्तान के कई प्रांतों में दाइश के आतंकी संक्रिय हैं।  इसी बीच संचार माध्यमों ने बताया है कि रविवार को अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार प्रांत में सुरक्षाबलों के साथ झड़पों में दसियों दाइशी आतंकी मारे गए हैं।