स्वीडन में एक इस्लामी केंद्र पर हमला
Dec २६, २०१७ १७:५२ Asia/Kolkata
स्वीडन में एक इस्लामी केंद्र पर देसी बम से हमला किया गया है।
स्वीडन के इस्लामी केंद्र के प्रमुख अब्दी हाकिम अदन ने एसवीटी टीवी चैनल से बात करते हुए बताया कि हमला मंगलवार को दिन में हुआ जिससे इस केंद्र के दरवाज़े और खिड़कियों को नुक़सान पहुंचा। उन्होंने बताया कि हमला बहुत ख़तरनाक था और विस्फोट पदार्थ ने मस्जिद की दीवारों में सूराख़ कर दिया।
स्वीडन की पुलिस ने इस हमले की जांच शुरू कर दी है और आरंभिक जांच के अनुसार यह हमला जान बूझ कर किया गया है और इसका कारण मुसलमानों से घृणा है। इससे पहले भी स्वीडन में शिया मुसलमानों के सबसे बड़े केंद्र पर चरमपंथियों ने हमला करके उसमें आग लगा दी थी। (HN)
टैग्स