अमरीका ने उत्तरी कोरिया के दो अधिकारियों पर लगाए प्रतिबंध
https://parstoday.ir/hi/news/world-i54721-अमरीका_ने_उत्तरी_कोरिया_के_दो_अधिकारियों_पर_लगाए_प्रतिबंध
अमरीका ने उत्तरी कोरिया के दो बड़े अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २७, २०१७ ०६:३७ Asia/Kolkata
  • अमरीका ने उत्तरी कोरिया के दो अधिकारियों पर लगाए प्रतिबंध

अमरीका ने उत्तरी कोरिया के दो बड़े अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद की ओर से गत शुक्रवार को उत्तरी कोरिया के ख़िलाफ़ प्रतिबंधों का प्रस्ताव पारित होने के बाद अब अमरीका ने उत्तरी कोरिया के अधिकारियों पर यह नए  प्रतिबंध लगाए हैं।

अमरीका का दावा है कि जिन दो अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया गया है उन्होंने परमाणु मिसाइलों के निर्माण में मदद की है।

अमरीकी वित्त मंत्रालय ने किम जोंग सुक और री प्युंग चूल नाम के दो अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए हैं।

इससे पहले अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने सुरक्षा परिषद से पास होने वाले प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा था कि यह दुनिया की शांति की इच्छा का प्रतीक है।

जिन दो अधिकारियों पर प्रतिबंध  लगाया गया है वह उत्तरी कोरिया के शासक किम जोंग ऊन के साथ अधिक दिखाई देते हैं।

इन नए प्रतिबंधों के बाद यह दोनों अधिकारी अमरीका में किसी से भी वित्तीय लेन देने नहीं कर पाएंगे और यदि अमरीका में उनकी कोई संपत्ति हुई तो उसे हड़प लिया जाएगा।