ब्रसल्ज़ धमाकों में दाइश का हाथ
स्पेन के विदेशमंत्री ने ब्रसल्ज़ धमाकों का ज़िम्मेदार आतंकी गुट दाइश को बताया है।
स्पेन के विदेशमंत्री ख़ोज़े मानुएल गारसिया मारगालो ने मंगलवार की सुबह बेल्जियम की राजधानी ब्रस्लज़ में हुए आतंकी हमलों की ओर संकेत करते हुए कहा कि आतंकी गुट दाइश, एक प्रकार का आतंकी कैंसर है जो पूरी दुनिया में फैल रहा है।
उनका कहना था कि यह आतंकी कार्यवाही एक सुनोयोजित कार्यवाही है और हम सबको होशियार रहना चाहिए क्योंकि दुनिया को एक बहुत ही जटिल और उच्चस्तरीय संगठित आतंकी गुट का सामना है। स्पेन के विदेशमंत्री ने कहा कि दाइश सहित अन्य आतंकी गुटों का मुख्य लक्ष्य, पश्चिमी देश नहीं थे किन्तु अब यूरोपीय और पश्चिमी देश ही दाइश आतंकियों के मुख्य निशाने पर हैं।
स्पेन के विदेशमंत्री का यह बयान एेसी स्थिति में सामने आया है कि कुछ पश्चिमी और अरब देशों ने ही सीरिया और इराक़ में दाइश सहित आतंकी गुटों का भरपूर समर्थन किया है और उनकी खुलकर वित्तीय व सामरिक सहायता की हैं।
दूसरी ओर आतंकी संगठन दाइश ने ब्रसल्ज़ हमले की ज़िम्मेदार स्वीकार कर ली है। (AK)