2018 में होंगे तीन सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण
https://parstoday.ir/hi/news/world-i54805-2018_में_होंगे_तीन_सूर्य_ग्रहण_और_2_चंद्र_ग्रहण
वर्ष 2018 में  भारत सहित दुनिया भर में तीन सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण होंगे, जिसके कारण  2018 में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २८, २०१७ १२:१४ Asia/Kolkata
  • 2018 में होंगे तीन सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण

वर्ष 2018 में  भारत सहित दुनिया भर में तीन सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण होंगे, जिसके कारण  2018 में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार खगोलशास्त्र के जानकारों ने यह घोषणा की है कि वर्ष 2018, धरती के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। खगोलशास्त्रियों के मुताबिक़ आने वाले नए साल में तीन सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण होंगे।

खगोलशास्त्र के विशेषज्ञों के अनुसार पहला सूर्य ग्रहण 15 फ़रवरी 2018,  दूसरा 13 जुलाई और तीसरा 3 अगस्त को होगा, जबकि पहला चंद्र ग्रहण 31 जनवरी और दूसरा 27 जुलाई को होगा।

खगोलशास्त्रियों ने कहा है कि इन सभी सूर्य ग्रहणों और चंद्र ग्रहणों को दुनिया भर में पूरी तरह देखा जाएगा, लेकिन वर्ष 2018 का पहला सूर्य ग्रहण एशियाई देशों में रात होने के कारण दिखाई नहीं देगा। (RZ)