परमाणु समझौते से अमरीका का निकलना बहुत बड़ी ग़लतीः मैक्रां
https://parstoday.ir/hi/news/world-i55227-परमाणु_समझौते_से_अमरीका_का_निकलना_बहुत_बड़ी_ग़लतीः_मैक्रां
फ़्रांस के राष्ट्रपति ने कहा है कि परमाणु समझौते या जेसीपीओए से निकलना, अमरीका की बहुत बड़ी ग़लती होगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०४, २०१८ १३:४७ Asia/Kolkata
  • परमाणु समझौते से अमरीका का निकलना बहुत बड़ी ग़लतीः मैक्रां

फ़्रांस के राष्ट्रपति ने कहा है कि परमाणु समझौते या जेसीपीओए से निकलना, अमरीका की बहुत बड़ी ग़लती होगी।

इमैन्युएल मैक्रां ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जेसीपीओए से अमरीका का बाहर आना इस देश की बहुत बड़ी भूल होगी।  उन्होंने बुधवार को अपने एक साक्षात्कार में आशा व्यक्त की है कि अमरीकी राष्टर्पति ट्रम्प, परमाणु समझौते से बाहर नहीं निकलेंगे।  फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा कि वे इस बात के लिए ट्रम्प को समझाने की कोशिश करेंगे।

ज्ञात रहे कि यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी मोग्रीनी, ईरान और जेसीपीओए से संबन्धित पक्ष कई बार कह चुके हैं कि जेसीपीओए, एक संपूर्ण समझौता है जिसकी पुनर्समीक्षा की अब कोई आवश्यकता नहीं है।  यह समझौता जनवरी 2016 को ईरान और गुट पांच धन एक के बीच हुआ था।  अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प इस अन्तर्राष्ट्रीय समझौते को समाप्त करने के प्रयास कर रहे हैं।