यमन संकट के बारे में राष्ट्रसंघ अपनी नीति बदलेः मुहम्मद अलबुख़ैती
अंसारुल्लाह के एक नेता ने कहा है कि जबतक यमन संकट के बारे में राष्ट्रसंघ अपनी नीति नहीं बदलती उस समय इस बारे में किये जाने वाले प्रयास सफल नहीं को सकते।
अंसारुल्लाह के एक नेता ने कहा है कि जबतक यमन संकट के बारे में राष्ट्रसंघ अपनी नीति नहीं बदलती उस समय इस बारे में किये जाने वाले प्रयास सफल नहीं को सकते। मुहममद अलबख़ीयती ने यमन के बारे में संयुक्त राष्ट्रसंघ के विशेष दूत के सलाहकार की यमन यात्रा की ओर संकेत करते हुए कहा कि यमन संकट के बारे में राष्ट्रसंघ को अपनी नीति बदलनी होगी।
यमन के बारे में संयुक्त राष्ट्रसंघ के विशेष दूत के सलाहकार मोईन शरीम, यमन में संघर्षरत पक्षों के बीच वार्ता के नए चरण की भूमिका प्रशस्त कराने के लिए वहां गए हैं। हालांकि सऊदी अरब की ओर से लगातार उल्लंघनों के कारण यमन के संबन्ध में वार्ताएं कई बार विफल हो चुकी हैं।
ज्ञात रहे कि गुरूवार को यमन के बारे में संयुक्त राष्ट्रसंघ के विशेष दूत ने अंसारुल्लाह की ओर से वार्ता के प्रति कटिबद्ध रहने की पुष्टि करते हुए यमन के दूसरे पक्षों से वार्ता के प्रति गंभीर रहने की मांग की थी।