अर्दोग़ान ने आतंकवादियों के ख़त्म करने पर बल दिया
रजब तय्यब अर्दोग़ान ने कहा है कि इस देश की सेना सीमा पार भी आतंकवादियों के अंत का इरादा रखती है।
तुर्की के राष्ट्रपति ने इस देश के भीतर और बाहर आतंकवादियों को ख़त्म करने के लिए सरकार के प्रयास जारी रहने पर बल दिया।
रजब तय्यब अर्दोग़ान ने रविवार को इस देश के उत्तर में स्थित टोकाट शहर में कहा कि तुर्की की सेना जिस तरह से आतंकवादी गुटों को देश के भीतर गतिविधि करने की अनुमति नहीं दे रही है उसी तरह वह सीमा पार भी आतंकवादियों के अंत का इरादा रखती है।
उन्होंने बल देकर कहा कि तुर्की की सेना अगले दिनों में सीरिया के अफ़रीन क्षेत्र में आतंकवादी गुटों के खिलाफ सैन्य अभियान आरंभ करेगी।
ज्ञात रहे कि तुर्क सेना के तोपखानों ने शनिवार को सीरिया के हलब प्रांत के उत्तर में स्थित अफरीन शहर के आस-पास के गांवों और कस्बों पर गोलाबारी की थी। MM