जर्मनी ने आतंकवादी गुट दाइश से मुक़ाबले पर बल दिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i55887-जर्मनी_ने_आतंकवादी_गुट_दाइश_से_मुक़ाबले_पर_बल_दिया
जर्मनी की रक्षामंत्री ने मध्यपूर्व में आतंकवादी गुट दाइश से मुकाबले के जारी रहने पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १५, २०१८ ०६:१९ Asia/Kolkata
  • जर्मनी ने आतंकवादी गुट दाइश से मुक़ाबले पर बल दिया

जर्मनी की रक्षामंत्री ने मध्यपूर्व में आतंकवादी गुट दाइश से मुकाबले के जारी रहने पर बल दिया है।

हमारे संवादाता की रिपोर्ट के अनुसार उर्सुला वॉन डेर लाएन ने रविवार को अमेरिका की अगुवाई में दाइश से मुकाबले के लिए जार्डन में तैनात जर्मन सैनिकों का निरीक्षण किया और आतंकवाद से मुकाबले को जारी रखने की घोषणा के साथ कहा कि सैनिक दृष्टि से काफी सीमा तक दाइश पराजित हो चुका है परंतु उसके अंत के उद्देश्य से मुकाबला जारी रहना चाहिये।

जर्मनी की सरकार नये वर्ष में मध्यपूर्व में तैनात अपने सैनिकों की संख्या कम करने का इरादा रखती थी परंतु दाइश से मुकाबले पर आधारित जर्मन रक्षामंत्री के बयान से सैनिकों को कम करने की अपेक्षा व्यवहारिक रूप से कम हो जाती है।

ज्ञात रहे कि अमेरिका की अगुवाई में आतंकवाद से मुकाबले के लिए बने तथाकथित अंतरराष्ट्रीय गठबंधन में सीरिया और इराक में जर्मनी के 280 सैनिक हैं। जर्मनी की सरकार ने हालिया महीनों में इस देश में आतंकवादी गुटों से मुकाबले के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

उल्लेखीय है कि पश्चिमी देशों ने सीरिया में लड़ने वाले आतंकवादी गुटों की सहायता में किसी संकोच से काम नहीं लिया पर अब उन्हें दाइश के सदस्यों के यूरोपीय देशों में लौटने और आतंकवादी हमलों के अंजाम दिये जाने का सामना है। MM