ब्रिटिश स्कूल में हिजाब और रोज़े पर लगा प्रतिबंध
ब्रिटेन के एक बड़े सरकारी स्कूल ने छात्राओं के हिजाब पहनने और मुस्लिम बच्चों के रोज़े रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ पूर्वी लंदन के न्यूहैम स्थित सेंट स्टीफेंस स्कूल देश में ऐसा पहला स्कूल बन गया है जिसने वर्ष 2016 में 8 साल तक की लड़कियों के हिजाब पहनने पर रोक लगा दी है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि सितंबर 2018 से 11 वर्ष तक की छात्राओं पर हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लग जाएगा।
ब्रिटेन के सेंट स्टीफेंस स्कूल ने अपने देश के शिक्षा विभाग से कहा है कि हिजाब और रोज़ा रखने पर पूरे देश के स्कूलों में प्रतिबंध लगना चाहिए। स्कूल प्रशासन ने ब्रिटिश शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर कहा है कि हिजाब पहनकर स्कूल आने वाली छात्राओं और स्कूल में रोज़ा रखने वाले तमाम छात्रों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।
ब्रिटेन के सरकारी स्कूल सेंट स्टीफेंस ने इस स्कूल में पढ़ने वाले सभी मुस्लिम छात्रों और छात्राओं के अभिभावकों को पत्र लिखकर कहा है कि “आप अपने बच्चों को स्कूल भेजते समय हिजाब में न भेजें और रमज़ान महीने में जो बच्चे रोज़ा रखना चाहते हैं वह स्कूल न आएं”।
उल्लेखनीय है कि पूर्वी लंदन के न्यूहैम स्थित सेंट स्टीफेंस स्कूल में अधिकतर छात्र भारतीय, पाकिस्तानी या बांग्लादेशी मूल के हैं। इस स्कूल का संचालन भारतीय मूल की प्रधानाध्यापिका नीना लाल करती हैं।
इस बीच ब्रिटिश सरकार के शिक्षा विभाग ने एक बयान जार करके कहा है कि सेंट स्टीफेंस ने स्कूल द्वारा हिजाब पहनने और रोज़ा रखने पर लगाया गया प्रतिबंध, इस स्कूल का आंतरिक मामला है। (RZ)