अमेरिकी ड्रोन हमले में 23 लोगों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i56063-अमेरिकी_ड्रोन_हमले_में_23_लोगों_की_मौत
अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वोत्तरी प्रांत नंगरहार में अमेरिकी सेना के ड्रोन हमले में 23 लोगों के मारे जाने की सूचना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १७, २०१८ ११:२६ Asia/Kolkata
  • अमेरिकी ड्रोन हमले में 23 लोगों की मौत

अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वोत्तरी प्रांत नंगरहार में अमेरिकी सेना के ड्रोन हमले में 23 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अफ़गान अधिकारियों ने बताया है कि बुधवार सुबह अमेरिकी सेना के ड्रोन विमानों ने नंगरहार प्रांत के आचिन और शीरज़ाद इलाक़ों पर हमला किया।  अफ़ग़ान अधिकारियों के मुताबिक़ आचिन में 2 लोग मारे गए हैं जबकि शीरज़ाद में 21 लोगों के हताहत होने की सूचना है।

उल्लेनीय है कि अमेरिका का कहना है कि हमारी ओर से अफ़ग़ानिस्तान में किए जाने वाले ड्रोन हमले, आतंकवादियों के ख़िलाफ़ जारी युद्ध का भाग है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक़ जितने भी ड्रोन हमले हुए हैं सब आतंकवादियों के विरुद्ध ही हुए हैं, जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि अमेरिका, ड्रोन हमलों के ज़रिए केवल अपने विरोधियों निशाना बनाता है। अफ़गान नागिरकों का कहना है कि अमेरिकी सेना द्वारा किए गए ड्रोन हमलों में अधिकतर आम नागरिक ही मारे जाते हैं। (RZ)