उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान, कार्यवाही में 15 तालेबान मारे गये
https://parstoday.ir/hi/news/world-i56277-उत्तरी_अफ़ग़ानिस्तान_कार्यवाही_में_15_तालेबान_मारे_गये
अफ़ग़ानिस्तान के उत्तर में स्थित क़ुन्दूज़ प्रांत में सुरक्षा बलों की कार्यवाही में तालेबान के 15 लड़ाके मारे गये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २०, २०१८ १५:४५ Asia/Kolkata
  • उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान, कार्यवाही में 15 तालेबान मारे गये

अफ़ग़ानिस्तान के उत्तर में स्थित क़ुन्दूज़ प्रांत में सुरक्षा बलों की कार्यवाही में तालेबान के 15 लड़ाके मारे गये हैं।

शेनहुआ समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ान पुलिस ने घोषणा की है कि शनिवार को क़ुन्दूज़ प्रांत के चहारदर्रे शहर में सुरक्षा की कार्यवाही में इसी प्रकार तालेबान के 7 लड़ाके घायल भी हुए हैं।

बताया जा रहा कि सुरक्षा बलों की कार्यवाही में मारे गये तालेबान के लड़ाकों में दो कमान्डर भी शामिल हैं।

अफ़ग़ान पुलिस का कहना है कि इस अभियान में तीन सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए हैं।

क़ुन्दूज़ प्रांत, अफ़ग़ानिस्तान के अशांत प्रातों में से एक है और तालेबान ने हाल ही में इस प्रांत में अपनी गतिविधियों आरंभ कर दी हैं। (AK)