अमरीका के 250 नगरों में ट्रम्प विरोधी प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i56363-अमरीका_के_250_नगरों_में_ट्रम्प_विरोधी_प्रदर्शन
अमरीका के 250 शहरों में इस देश के राष्ट्रपति ट्रम्प के विरुद्ध प्रदर्शन किये गए। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २२, २०१८ ०५:५४ Asia/Kolkata
  • अमरीका के 250 नगरों में ट्रम्प विरोधी प्रदर्शन

अमरीका के 250 शहरों में इस देश के राष्ट्रपति ट्रम्प के विरुद्ध प्रदर्शन किये गए। 

ट्रम्प विरोधी प्रदर्शनों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।  अमरीका के वाशिंग्टन, शिकागो, न्यूयार्क और लास एंजलिस सहित 250 शहरों में ट्रम्प विरोधी प्रदर्शन हुए ।  ट्रम्प विरोधी रैलियों में वक्ताओं ने ट्रम्प की नीतियों का विरोध किया।  इन वक्ताओं का कहना है कि ट्रम्प की नीतियों ने महिलाओं को बहुत नुक़सान पहुंचाया है।  कुछ प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे अब ट्रम्प को वाइट हाउस के बाहर देखना चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति बनने के बाद से ट्रम्प की लोकप्रियता लगातार घट रही है। 20 जनवरी 2017 को ट्रम्प ने अमरीकी सत्ता अपने हाथ में ली थी।  उनका एक वर्ष का कार्यकाल बहुत ही विवादित रहा है।  वर्तमान समय में अमरीका में पुरूषों से अधिक महिलाएं, ट्रम्प की कार्यशैली से पूरी तरह से असहमत हैं।  इन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राजनीति तथा अन्य क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाए।

ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति ने महिलाओं के इस विरोध प्रदर्शन का मज़ाक़ उड़ाते हुए ट्वट किया है कि हमारे देश में मौसम बहुत अच्छा है और यह महिलाओं की रैली के लिए बहुत अच्छा दिन है।