थाईलैण्ड में धमाका, 3 हताहत
Jan २२, २०१८ १३:४५ Asia/Kolkata
दक्षिणी थाईलैण्ड में सोमवार को हुए विस्फोट में कम से कम 3 लोग मारे गए।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को सुबह दक्षिणी थाईलैण्ड के याला प्रांत में मोटर साइकिल में रखे बम विस्फोट के कारण कम से कम 3 लोग मारे गए। इस धमाके में 19 लोगों के घायल होने की सूचना है।
ज्ञात रहे कि थाईलैण्ड के मुस्लिम बाहुल्य प्रांतों याला, पट्टानी और नराथीवाट में सन 2004 से अशांति जारी है। सन 2014 से दक्षिणी थाईलैण्ड में जारी अशांति में अबतक बड़ी संख्या में लोग मारे जा चुके हैं।
टैग्स