तालेबान से वार्ता की गुंजाइश नहीं रहीः ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/world-i56863-तालेबान_से_वार्ता_की_गुंजाइश_नहीं_रहीः_ट्रम्प
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक के बाद दूसरे कई बड़े हमलों के बाद अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने तालेबान को वार्ता की मेज़ पर लाने के लिए वाशिंग्टन की रणनीति पर प्रश्न उठाते हुए उनके साथ वार्ता की संभावना को रद्द कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ३०, २०१८ ११:४३ Asia/Kolkata
  • तालेबान से वार्ता की गुंजाइश नहीं रहीः ट्रम्प

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक के बाद दूसरे कई बड़े हमलों के बाद अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने तालेबान को वार्ता की मेज़ पर लाने के लिए वाशिंग्टन की रणनीति पर प्रश्न उठाते हुए उनके साथ वार्ता की संभावना को रद्द कर दिया है।

फ़्रांसीसी समाचार एजेन्सी एएफ़पी के अनुसार डोनल्ड ट्रम्प ने कहा कि मेरा मानना है कि हम इस समय वार्ता के लिए तैयार नहीं हैं इसीलिए तालेबान से वार्ता नहीं चाहते, वह लोग निहत्थे नागरिकों की हत्या कर रहे हैं। उनकाक नहा था कि वार्ता के लिए समय आएगा किन्तु वह समय बहुत दूर है।

ज्ञात रहेक  29 जनवरी को काबुल में सैन्य एकेडमी मार्शल फ़हीम ड़िफेंस यूनिवर्सिटी पर आतंकवादियों के हमले में 11 अफ़ग़ान सुरक्षाकर्मी हताहत और 16 अन्य घायल हो गये थे।

दूसरी ओर ओर तालेबान और दाइश की सफल हमलों के बाद अमरीकी रणनीति और अफ़ग़ान सुरक्षा बलों के क्रियाक्लापों पर जनस्तर पर चिंता में वृद्धि हो गयी है जबकि इन हमलों पर जनता में काफ़ी आक्रोश पाया जाता है।

अफ़ग़ान सुरक्षा एजेन्सी के प्रमुख मुहम्मद मासूम ने कहा कि आतंकवादी कार्यवाहियों का रुख़ बदल रहे हैं किन्तु इसका अर्थ कदापि सुरक्षा विफलता नहीं है, हम कुछ हमलों को रोकने में विफल हुए हैं किन्तु अनेक हमलों को रोकना मुश्किल है।

उधर कुछ अफ़ग़ान अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा कार्यवाहियां कम हैं किन्तु काबुल में प्रविष्ट होने के हज़ारों रास्ते हैं और अफ़ग़ान पुलिस में इतनी योग्यता नहीं है कि समस्त रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था कर सकें। (AK)