जर्मनी में दाइश के बच्चे बममार का मंडराता ख़तरा
जर्मन ख़ुफ़िया एजेंसी के प्रमुख ने संकटग्रस्त क्षेत्र से जर्मनी लौटने वाले दाइशी बच्चों और नौजवानों के ख़तरे की ओर से सेचत किया है।
हैन्स जॉर्ज मेसन ने रोयटर्ज़ से इंटरव्यू में इराक़ और सीरिया में रहने वाले ऐसे बच्चों और नौजवानों के ख़तरे की ओर से सचेत किया है जिनका ब्रेनवॉश हो चुका है। उन्होंने कहा कि इराक़ और सीरिया के संकटग्रस्त क्षेत्रों में सैकड़ों जर्मन बच्चे और नौजवान ऐसे हैं जो टाइम बम की तरह हैं।
उन्होंने बल दिया कि इस बात का ख़तरा मौजूद है कि इन बच्चों को दाइश ने आतंकी हमलों के लिए तय्यार किया हो।
जर्मनी में 2016 में 3 आतंकवादी हमले ऐसे नौजवानों ने किए जो क़ानून की नज़र में नाबालिग़ थे।
इसके अलावा जर्मनी के एक शहर में क्रिस्मस के बाज़ार में एक 12 साल के लड़के ने बम लगाने की कोशिश की थी जिसमें वह नाकाम रहा था।
ग़ौरतलब है कि आज दाइश के जिस ख़तरे की ओर से योरोपीय देश सचेत कर रहे हैं उन्हीं देशों ने पश्चिम एशिया में ख़ास तौर पर सीरिया और इराक़ में सक्रिय आतंकियों की मदद करने में तनिक भी संकोच से काम न लिया और अब उन्हीं के सिरों पर दाइश के आतंकियों की स्वदेश वापसी पर आतंकवादी हमलों का ख़तरा मंडरा रहा है।(MAQ/N)