ब्रिटेन में फैला इंफ्लुएंज़ा, 231 लोगों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i57071-ब्रिटेन_में_फैला_इंफ्लुएंज़ा_231_लोगों_की_मौत
ब्रिटेन में इंफ्लुएंज़ा वायरस फैलने से अबतक 200 से अघिक लोगों की मौत हो चुकी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०२, २०१८ १६:४२ Asia/Kolkata
  • ब्रिटेन में फैला इंफ्लुएंज़ा, 231 लोगों की मौत

ब्रिटेन में इंफ्लुएंज़ा वायरस फैलने से अबतक 200 से अघिक लोगों की मौत हो चुकी है।

समाचार पत्र डेली मेल के अनुसार, इंफ्लुएंज़ा वायरस से सबसे अधिक मौतें इंग्लैंड में हुई जहां 193 लोगों की मौत हुई है जबकि ब्रिटिश अधिकारियों ने स्कॉटलैंड में 26 और उत्तरी आयरलैंड में 12 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

रिपोर्ट के अनुसार सर्दियों के मौसम के आरंभ से अबतक कई हज़ार लोगों को इंफ्लुएंज़ा वायरस के कारण अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस बीच ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिस रफ़्तार से इंफ्लुएंज़ा वायरस के पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है उससे आने वाले दिनों में इंफ्लुएंज़ा वायरस ब्रिटेन के लिए एक त्रासदी में परिवर्तित हो सकता है।

ब्रिटिश समाचार सूत्रों ने देश के अस्पतालों के ओपीडी में मौजूद बड़ी संख्या में इंफ्लुएंज़ा के पीड़ित रोगियों की फ़ोटो जारी करते हुए लिखा है कि ब्रिटेन के अस्पतालों में मरीज़ो की इतनी ज़्यादा संख्या हो गई है कि अब अस्पतालों में कर्मचारियों की कमी साफ देखी जा सकती है। कहा जा रहा है कि कम से कम 100 रोगियों को ओपीडी स्थानांतरित करने के लिए कई घंटों एम्बुलेंस में रहना पड़ रहा है। (RZ)