सीरिया में अमरीका का लक्ष्य आर्थिक लूटपाट हैः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i57443-सीरिया_में_अमरीका_का_लक्ष्य_आर्थिक_लूटपाट_हैः_रूस
रूस के रक्षामंत्रालय ने कहा है कि सीरिया के दैरिज़्ज़ूर प्रांत में सरकारी बलों पर अमरीका के हमले से पता चलता है कि वाशिंग्टन इस देश में आर्थिक लूटपाट के प्रयास में है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०८, २०१८ १९:४२ Asia/Kolkata
  • सीरिया में अमरीका का लक्ष्य आर्थिक लूटपाट हैः रूस

रूस के रक्षामंत्रालय ने कहा है कि सीरिया के दैरिज़्ज़ूर प्रांत में सरकारी बलों पर अमरीका के हमले से पता चलता है कि वाशिंग्टन इस देश में आर्थिक लूटपाट के प्रयास में है।

एसोशिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार रूस के रक्षामंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान जारी करके कहा कि दैरिज़्ज़ूर प्रांत में सीरियाई बलों पर अमरीका से हमले से एक बार फिर यह पता चलता है कि वाशिंग्टन सीरिया में अपनी ग़ैर क़ानूनी उपस्थिति को आतंकवादी गुट दाइश से संघर्ष के लिए बल्कि सीरिया को आर्थिक रूप से लूटने के लिए सुरक्षित रख रहा है।

रूस के रक्षामंत्रालय के बयान में आया है कि दैरिज़्ज़ूर प्रांत में सीरियाई बलों पर अमरीका के हमले में 25 जवान घायल हुए और सरकार समर्थित बल यह अभियान आरंभ होने से पहले रूसी सेना से समन्वय नहीं कर सके।

अमरीकी सरकार ने आतंकवादी गुटों से संघर्ष के बहाने ग़ैर क़ानूनी ढंग से और सीरिया सरकार की अनुमति के बिना इस देश में अपने सैनिक तैनात कर रखे हैं।

अमरीकी विदेशमंत्री रेक्स टिलरसन ने सीरिया में अपनी सैन्य उपस्थिति पर बल दिया है। (AK)