विश्व में परमाणु प्रतिस्पर्धा को रूस बढ़ा रहा हैः नैटो
Feb १९, २०१८ १५:३९ Asia/Kolkata
नैटो के महासचिव ने रूस पर आरोप लगाया है कि वह संसार में परमाणु प्रतिस्पर्धा बढ़ा रहा है।
नैटो के महासचिव Jens Stoltenberg जेन्स स्टोलटेनबर्ग का आरोप है कि अपने परमाणु भण्डारों के नवीनीकरण और मिसाइल परीक्षण तथा सैन्य अभ्यास करके रूस ने योरोप की शांति को ख़तरे में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि नैटो के इस व्यवहार से नैटो के सभी सदस्य चिंतित हैं।
नैटो के माहसचिव ने माॅस्को से मांग की है कि वह अपनी रक्षा परियोजनाओं तथा सैन्य अभ्यान में पारदर्शिता दिखाए। स्टोलटेनबर्ग की ओर से यह आरोप एेसी स्थिति में पेश किया जा रहा है कि जब इससे पहले माॅस्को, प्रमाणों के आधार पर अमरीका पर अन्तर्राष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का आरोप लगा चुका है।
टैग्स