अफ्रीकी पलायनकर्ताओं के साथ इस्राईली दुर्व्यवहार से कनाडा चिंतित
कनाडा ने इस्राईल की ओर से अफ्रीकी पलायनकर्ताओं के साथ किये जाने वाले दुर्व्यवहार पर चिंता जताई है।
कनाडा के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि हम इस बात से बहुत चिंतित हैं कि इस्राईल, इरिट्रिया और सूडान के पलायनकर्ताओं को जबरदस्ती निकालने के प्रयास कर रहा है। क्रिस्टीना फ्रीलैंड ने कहा कि यह गंभीर चिंता की बात है। क्रिस्टीना ने कहा कि पलायनकर्ताओं को ज़बरदस्ती निकालने की नीति का कनाडा समर्थन नहीं करता। उन्होंने कहा कि यह नीति, पलायनकर्ताओं के अधिकारों का हनन करने वाली है। उनका कहना था किय इस्राईल की यह नीति जनेवा कन्वेंशन की विरोधी है जिसपर स्वयं ज़ायोनी शासन ने भी हस्ताक्षर किये हैं।
कनाडा के विदेश मंत्रालय के अनुसार कनाडा एेसा एकमात्र देश है जिसके पास अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में रहने वाले अफ़्रीकी पलायनकर्ताओं की ओर से सबसे अधिक निवेदनपत्र आए हैं।
ज्ञात रहे कि इस्राईल ने इरिट्रिया और सूडान के पलायनकर्ताओं को अप्रैल से पहले अपने यहां से निकालने की चेतावनी दी है। एेसा न करने की स्थिति को पलायनकर्ताओं को लंबे समय तक जेल की हवा खानी पड़ेगी।