राष्ट्रसंघ के महासचिव अमेरिकी नौकर हैंः उत्तर कोरिया
उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एन्टोनियो गुटेरेस पर प्यूंगयांग के खिलाफ युद्धोन्मादी बयान का आरोप लगाया है।
समाचार एजेन्सी मेहर की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रसंघ में उत्तर कोरिया के प्रतिनिधि के बयान में आया है कि म्यूनिख की सुरक्षा कांफ्रेन्स में गुटेरेस ने प्यूंगयांग के खिलाफ शत्रुतापूर्ण बयान दिया।
इसी प्रकार इस बयान में आया है कि गुटेरेट का यह बयान खेल की भाषा के अलावा कुछ नहीं है और उनका बयान राष्ट्रसंघ के महासचिव के पद की गरिमा से मेल नहीं खाता है और केवल इस बात का कारण बनता है कि उनके बारे में यह सोचा जाये कि वे अमेरिका के नौकर हैं।
संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ने 16 फरवरी को जर्मनी के म्यूनिख नगर में होने वाली सुरक्षा कांफ्रेन्स में कहा था कि उत्तर कोरिया पर दबाव डालकर इस देश को वार्ता के लिए बाध्य करना चाहिये।
मिसाइल परीक्षणों और परमाणु कार्यक्रम के जारी रखने के बहाने हालिया महिनों के दौरान उत्तर कोरिया पर वाशिंग्टन, सुरक्षा परिषद और यूरोपीय संघ की ओर से कई बार प्रतिबंध लगाये गये।
ज्ञात रहे कि कोरिया प्रायद्वीप में तनाव अधिक करने में अमेरिका और उसके घटकों की मुख्य भूमिका है और ये देश उत्तर कोरिया से मिसाइल परीक्षण और परमाणु कार्यक्रम को बंद करने का आह्वान करते हैं जबकि प्यूंगयांग ने बारमबार बल देकर कहा है कि जब तक उत्तर कोरिया के खिलाफ अमेरिका और उसके घटकों के खतरे व चुनौतियां जारी रहेंगी उस समय तक उत्तर कोरिया भी अपनी सैनिक क्षमता में मज़बूती को जारी रखेगा। MM