उत्तरी कोरिया के विरुद्ध अमरीका के कड़े प्रतिबंध
https://parstoday.ir/hi/news/world-i58197-उत्तरी_कोरिया_के_विरुद्ध_अमरीका_के_कड़े_प्रतिबंध
अमरीका, उत्तरी कोरिया के विरुद्ध व्यापक प्रतिबंधों की घोषणा करने जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २३, २०१८ १०:४९ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया के विरुद्ध अमरीका के कड़े प्रतिबंध

अमरीका, उत्तरी कोरिया के विरुद्ध व्यापक प्रतिबंधों की घोषणा करने जा रहा है।

एक वरिष्ठ अमरीकी अधिकारी ने बताया है कि पियुंगयांग की परमाणु और मिसाइल गतिविधियों पद दबाव डालने के उद्देश्य से वाशिग्टन, उत्तरी कोरिया के विरुद्ध व्यापक एवं कड़े प्रतिबंधों की घोषणा करने जा रहा है।

रोएटर के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने भाषण में उत्तरी कोरिया के विरुद्ध व्यापक प्रतिबंधों की घोषणा करेंगे।  इस अमरीकी अधिकारी के अनुसार वाशिग्टन के यह कड़े प्रतिबंध, उत्तरी कोरिया के लिए सबक़ होंगे।  अमरीका और संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद, सन 2006 से उत्तरी कोरिया के विरुद्ध प्रतिबंध लगा चुके हैं।  ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के समय से अमरीका और उत्तरी कोरिया के बीच तनाव में बहुत तेज़ी से वृद्धि हुई है।  अमरीकी राष्ट्रपति, कई बार उत्तरी कोरिया को सैन्य हमले की धमकी दे चुके हैं।  उधर उत्तरी कोरिया का कहना है कि जबतक अमरीका, पियुंगयांग के विरुद्ध धमकियां देता रहेगा उस समय तक यह देश अपनी सुरक्षा को मज़बूत करने के उद्देश्य से रक्षा क्षमता बढ़ाता रहेगा।