सीरिया में रूसी सैनिक अंत तक निडर होकर लड़ेंगेः पुतीन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i58247-सीरिया_में_रूसी_सैनिक_अंत_तक_निडर_होकर_लड़ेंगेः_पुतीन
रूस के राष्ट्रपति ने सीरिया में तैनात अपने देश के सैनिकों की सराहना करते हुए उनका आभार प्रकट किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २४, २०१८ ११:५२ Asia/Kolkata
  • सीरिया में रूसी सैनिक अंत तक निडर होकर लड़ेंगेः पुतीन

रूस के राष्ट्रपति ने सीरिया में तैनात अपने देश के सैनिकों की सराहना करते हुए उनका आभार प्रकट किया है।

विलादिमीर पुतीन ने देश के समर्थक नामक समारोह में कहा कि मैं एक बार फिर उन सभी सैनिकों का आभार प्रकट करता हूं जो सीरिया में तैनात हैं। उन्होंने कहा कि ये सैनिक उत्तम तरीक़े से तैयार हुए हैं और बिना डरे अंत तक लड़ते रहेंगे। रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि हालिया बरसों के हालात ने सिद्ध किया है कि सैन्य तैयारी, हथियारों की गुणवत्ता और शस्त्रागारों की दृष्टि से रूस, संसार के देशों में ख़ास स्थान रखता है।

 

वर्ष 2011 में सीरिया का संकट उस समय शुरू हुआ था जब अमरीका व सऊदी अरब तथा ब्रिटेन व फ़्रान्स जैसे उनके घटकों के समर्थन से आतंकी गुटों ने सीरिया में व्यापक हमले शुरू किए थे जिनका मुख्य लक्ष्य ज़ायोनी शासन के पक्ष में क्षेत्र के हालात को बदलना था। इन हमलों के शुरू होने के कुछ दिन बाद सीरिया ने आतंकवाद से लड़ने के लिए ईरान व रूस से औपचारिक रूप से मदद की अपील की थी। (HN)