अध्यापकों को सशस्त्र करने पर अड़े हैं ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/world-i58353-अध्यापकों_को_सशस्त्र_करने_पर_अड़े_हैं_ट्रम्प
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने देश के टीचरों के सशस्त्र होने के अपने सुझाव पर एक बार फिर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २५, २०१८ २१:०१ Asia/Kolkata
  • अध्यापकों को सशस्त्र करने पर अड़े हैं ट्रम्प

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने देश के टीचरों के सशस्त्र होने के अपने सुझाव पर एक बार फिर बल दिया है।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने फ़ॉक्स न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि देश के स्कूलों और कालेजों में छात्रों की रक्षा के लिए टीचरों और अध्यापकों का सशस्त्र होना आवश्यक है।

उन्होंने अपने साक्षात्कार में हथियारों पर प्रतिबंध की मांग की आलोचना करते हुए हथियार रहित समाज के दृष्टिकोण के बारे में कहा कि यह दृष्टिकोण जनता को निशाना बनाने के लिए पेश किया जाता है।

 अमरीकी राष्ट्रपति ने गनकल्चर का बचाव करते हुए कहा कि फ़्लोरिडा के पार्कलैंड हाई स्कूल में छात्रों का जनसंहार करने वाले को यदि मालूम होता कि यहां के अध्यापक सशस्त्र हैं तो वह स्कूल में क़दम रखने का भी साहस न करता।

उन्होंने इस साक्षात्कार में वाशिंग्टन डीसी में भव्य सैन्य परेड के अपने सुझाव को वापस लेने का भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि देखना होगाकि यह परेड उचित ख़र्चे पर हो सकती है या नहीं। डोनल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह स्वयं और सैन्य जरनल चाहते हैं कि यह सैन्य परेड हो किन्तु यदि स्वीकार्य योग्य ख़र्चे पर संभव न हो, तो अंजाम नहीं देंगे।

ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने जारी वर्ष के आरंभ में युद्धमंत्रालय पेन्टागन से वाशिंग्टन में सैन्य परेड कराने के लिए कहा था किन्तु कांग्रेस में उनके इस सुझाव का भारी विरोध हुआ। इसके अतिरिक्त एक सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है कि 79 प्रतिशत लोगों ने इसका विरोध किया है।

वाइट हाऊस के बजट डायरेक्टर मिक मेलवानी ने कांग्रेस को बताया था कि इस परेड पर 3 करोड़ डॉलर से अधिक का ख़र्चा आएगा। (AK)