कनाडाः म्यांमार ने राख़ीन में नस्लीय सफ़ाया किया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i58501-कनाडाः_म्यांमार_ने_राख़ीन_में_नस्लीय_सफ़ाया_किया
कनाडा की विदेश मंत्री ने कहा है कि म्यांमार के राख़ीन प्रांत में रोहिंग्या मुसलमानों के साथ जो कुछ हुआ है वह नस्ली सफ़ाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २८, २०१८ १०:२६ Asia/Kolkata
  • कनाडाः म्यांमार ने राख़ीन में नस्लीय सफ़ाया किया

कनाडा की विदेश मंत्री ने कहा है कि म्यांमार के राख़ीन प्रांत में रोहिंग्या मुसलमानों के साथ जो कुछ हुआ है वह नस्ली सफ़ाया है।

संयुक्त राष्ट्र संघ का मानवाधिकार परिषद की जेनेवा में आयोजित बैठक में क्रिस्टिया फ़्रीलैंड ने कहा कि जो म्यांमार की सरकार और सेना ने नस्ली सफ़ाए का अपराध किया है और उन्हें रायटर्ज़ के दो पत्रकारों की म्यांमार में गिरफ़तारी पर भी चिंता है जो इस नस्ली सफ़ाए की रिपोर्टिंग कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के विकास के लिए ज़रूरी है कि मीडिया की आज़ादी जैसे बुनियादी अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए। इसी लिए कनाड को रायटर्ज़ के दो पत्रकारों की म्यांमार में गिरफ़तारी पर गहरी चिंता है जो राख़ीन प्रांत में हुए अपराधों की रिपोर्टिंग कर रहे थे।

दोनों पत्रकारों को गत दिसम्बर महीने में उस समय गिरफ़तार कर लिया गया था जब वह दो पुलिस अधिकारियों से बातचीत में राख़ीन में सुरक्षा बलों के हाथों किए गए नरसंहार से संबंधित गुप्त दस्तावेज़ हासिल करने का प्रयास कर रहे थे।

म्यांमार का दावा है कि वह मीडिया की आज़ादी का सम्मान करता है लेकिन उसने संयुक्त राष्ट्र संघ के जांचकर्ताओं को राखीन के उन इलाक़ों में जाने से रोक दिया जिनके बारे में यह कहा जाता है कि वहां हज़ारों की संख्या में रोहिंग्या मुसलमानों को मारा गया था।