अब श्रीलंका में मस्जिद पर हमला...
श्रीलंका के पूर्वी इलाक़े में बौद्ध चरमपंथियों ने एक मस्जिद पर हमला करके उसे भारी नुक़सान पहुंचाया है।
अलजज़ीरा नेट के अनुसार इस हमले में कम से कम 5 लोग घायल हो गये हैं और मस्जिद के निकट कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।
श्रीलंका के इस इलाक़े में पिछले साल से सांप्रदायिक तनाव बढ़ा है क्योंकि बौद्ध चरममंथी संगठनों का कहना है कि मुसलान, बौद्धों का धर्म परिवर्तन करा रहे हैं और बौद्ध प्राचीन अवशेषों को गिरा रहे हैं।
श्रीलंका के पुलिस प्रवक्ता ने बताया है कि पूर्वी नगर " अम्पारा" में एक मस्जिद पर हमले के बाद पुलिस तैनात कर दी गयी है।
पुलिस ने बताया है कि मंगलवार को होने वाले इस हमले में एक मस्जिद और चार दुकानों और कई गाड़ियों को नुक़सान पहुंचा है।
पिछले साल श्रीलंका में मुसलमानों पर 20 से अधिक हमलों के बाद श्री लंका पर अल्संखयकों की सुरक्षा पर ध्यान देने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ गया था।
मुस्लिम मोहल्लों पर किये गये इन हमलों में मस्जिदों और मुसलमानों की दुकानों को निशाना बनाया गया था।
सरकार के वचन के बावजूद मुसलमानों पर हमले जारी हैं।
श्रीलंका में मुसलमान 9 प्रतिशत, बौद्ध 70 प्रतिशत और हिन्दू लगभग 13 प्रतिशत हैं। (Q.A.)