विदेशमंत्री बोस्निया व हेर्ज़ेगोविना पहुंचे गये हैं
https://parstoday.ir/hi/news/world-i58603-विदेशमंत्री_बोस्निया_व_हेर्ज़ेगोविना_पहुंचे_गये_हैं
विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ पूर्वी यूरोप और बालकान क्षेत्र की अपनी यात्रा के अंतिम पड़ाव के रूप में बोस्निया व हेर्जेगोविना की राजधानी सराइवो पहुंचे गये हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar ०२, २०१८ ०९:०७ Asia/Kolkata
  • विदेशमंत्री बोस्निया व हेर्ज़ेगोविना पहुंचे गये हैं

विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ पूर्वी यूरोप और बालकान क्षेत्र की अपनी यात्रा के अंतिम पड़ाव के रूप में बोस्निया व हेर्जेगोविना की राजधानी सराइवो पहुंचे गये हैं।

समाचार एजेन्सी इस्ना की रिपोर्ट के अनुसार बोस्निया हेर्जेगोविना में जवाद ज़रीफ़ इस देश के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों से भेंटवार्ता करेंगे।

विदेशमंत्री एक उच्च स्तरीय राजनीतिक व आर्थिक प्रतिनिधिमंडल के साथ बालकान क्षेत्र के कुछ देशों की यात्रा पर गये हैं। इससे पहले वह सर्बिया, बुल्गारिया और क्रुएशिया की यात्रा पर गये और वहां के वरिष्ठ अधिकारियों से विचारों का आदान- प्रदान किया।

विदेशमंत्री बुधवार की रात को क्रुएशिया पहुंचे थे जहां उन्होंने इस देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद सभापति, विदेशमंत्री और श्रममंत्री से भेंटवार्ता की थी और बालकान क्षेत्र की अपनी यात्रा के अंतिम पड़ाव में वह बोस्निया व हेर्ज़ेगोविना पहुंचे हैं। MM