यूरोपीय संघ ट्रम्प के फ़ैसल पर कड़ी प्रतिक्रिया दिखाएः जर्मनी
जर्मनी ने यूरोपीय संघ से मांग की है कि वह स्टील तथा एल्मूनियम पर आयात शुल्क लगाने के अमरीकी राष्ट्रपति के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दिखाए।
फ़्रांस प्रेस के अनुसार जर्मनी के विदेशमंत्री ने शुक्रवार को एक बयान जारी करके यूरोपीय संघ से कहा है कि वे ट्रम्प के निर्णय पर तीव्र प्रतिक्रिया दें क्योंकि इससे हज़ारों यूरोपियों की नौकरी के लिए ख़तरा पैदा हो जाएगा। सिगमैर गैब्रिल ने कहा कि जर्मनी इससे बहुत चिंतित है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे स्टील और एल्मूनियम उत्पादों के आयात पर शुल्क लगाएंगे। उनका कहना है कि ऐसा वह अमेरिकी उद्योग की सुरक्षा के लिए कर रहे हैं। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इससे अमेरिकी निर्माताओं को हानि होगी। ट्रंप ने उद्योग कार्यकारियों के साथ एक बैठक में कहा कि अमेरिका, स्टील के आयात पर 25 प्रतिशत और एल्यूमीनियम पर 10 प्रतिशत का आयात शुल्क लगाएगा। अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम अगले हफ्ते इस पर हस्ताक्षर करेंगे जिससे आपको लंबे समय तक सुरक्षा मिलेगी।
ज्ञात रहे कि ट्रम्स की ओर से आयात शुल्क लगाने की खबरों पर अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट में तुरंत गिरावट शुरू हो गई और कारोबारी सत्र के अंत में डाओ 500 से ज्यादा अंक फिसल गया। जो क दो फीसदी से अधिक की गिरावट है।